कर्मचारियों के हित में काम और संगठन को मजबूत करने के लिए ईसीआरकेयू ने की बैठक


 धनबाद । ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयू की बैठक धनबाद के हिल कॉलोनी स्थित शाखा-2 कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष एन के खवास द्वारा किया गया। जबकि इस बैठक में केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन और केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष के उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें धनबाद के तीनों शाखा धनबाद शाखा एक, धनबाद शाखा दो और धनबाद लाइन शाखा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कर्मचारियों के हित में काम करना है। उपस्थित दोनों केंद्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि हम लोगों को इस समय को एक अवसर के रूप में लेना है और कर्मचारियों के हितों में काम करना है। उनकी समस्याओं का भी समाधान करना है। इसके लिए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के दिशा निर्देश पर समय-समय पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही साथ कर्मचारियों को यह आश्वासन भी दिया गया कि जिस तरह से यूनियन पहले काम कर रहा था, वैसे ही काम करता रहेगा। इस बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा किया गया। कर्मचारियों को यह आश्वासन भी दिया गया कि जिस तरह से यूनियन पहले काम कर रहा था, वैसे ही काम करता रहेगा। इस बैठक में मोहम्मद जियाउद्दीन, नेताजी सुभाष, एन के खवास के अलावे एके दा, सुदर्शन महतो, एके दास, भानु प्रकाश, बीबी आजाद, रंजीत कुमार, रविन्द्र रवानी, जागेश्वर यादव और शंभू नाथ राम उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने