धनबाद। भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजपा अमृत महोत्सव मनाएगी। इसको लेकर गुरुवार को संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश सिंह, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सरोज साव, रमा सिन्हा, फूल जोशी, रमेश राही, दीपक झा और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि संविधान लागू हुए 75 वर्ष हो गए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान को कोई बचाया है तो भारतीय जनता पार्टी ने बचाया है। जो कांग्रेस संविधान की बात करती उसी कांग्रेस ने संविधान से छेड़छाड़ किया। 80 बार अपने अनुरुप बदलाव किया। आज हमें खुशी है कि संविधान गौरव यात्रा शहर से लेकर गांव तक, मुहल्ले से लेकर गलियों तक कांग्रेसियों की काले कारनामों को बताएगी। भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े वर्ग की महिला को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। हमने संकल्प लिया है 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दी योजना के तहत लाभान्वित करेंगे। कांग्रेस जिस संविधान की बात करती हैं, उसी संविधान को आपातकाल लगा कर कुचलने का काम किया है। यह जनता को क्यो नहीं बताती है?
भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजपा मनाएगी अमृत महोत्सव
bySTAR NEWS
-
0
